बस्तर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़े सैकड़ों, शहीद जवानों को किया याद
31-Oct-2022 9:25 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़े सैकड़ों, शहीद जवानों को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 अक्टूबर।
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 21 से 31 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम का सोमवार को समापन किया गया। बस्तर पुलिस द्वारा  कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर किये अधिकारी एवं जवानों के स्मरण करने तथा  31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर शहर के विभिन्न स्थानों में चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध जैसे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन में स्थानीय छात्र-छात्राएं एवं युवा-युवतियों उत्साह से भाग लिया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस तथा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है।

इसी अनुक्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश एवं समय सारिणी के अनुरूप बस्तर पुलिस द्वारा भी 21 से 31 अक्टूबर तक चित्रकला, निबंध, वाद विवाद, गाना, पुलिस बैण्ड प्रदर्शन एवं अन्य आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच संबंधों को मजबूत किए जाने हेतु पहल किया जाता है, 31 अक्टूबर को फोटो प्रदर्शनी, रंगोली एवं एकता दौड़ शहर के शहीद पार्क में आयोजन करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव तथा विधायक रेखचंद जैन, सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी.,  पुलिस अधीक्षक, बस्तर  जितेन्द्र सिंह मीणा, कलेक्टर चंदन कुमार एवं अधिकारी व कर्मचारीगण सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुंदरराज पी.  पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज ने बताया कि इस पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के सफल आयोजन हेतु बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधिगण, सभी आम नागरिक एवं पुलिस बल के सदस्य सक्रिय रूप के भाग लेकर संपन्न कराया गया।

इस आयोजन से पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित हुआ है।


अन्य पोस्ट