बस्तर

रेखचंद ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
02-Oct-2022 9:50 PM
रेखचंद ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर, 2 अक्टूबर। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आमागुडा एवं बम्हनी में 36 लाख 35 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें सी सी सडक़, शौचालय निर्माण,स्कूल की बाउंड्रीवॉल, सांस्कृतिक मंच, अतिरिक्त कक्ष एवं माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर रेखचंद जैन ने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया, जो गांधी जयंती से लेकर फरवरी तक विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ तक पहुंचेगी एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर भाजपा के विघटनकारी नीतियों के खिलाफ जनजागरण करेगी। आज की यात्रा ग्राम पंचायत आमागुडा से आरंभ होकर ग्राम पंचायत बम्हनी में समाप्त हुई।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, अनवर खान, हेमू उपाध्याय, जनपद सदस्य जिशान कुरैशी पार्षद सूर्या पाणी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच आमागुडा भगतराम बघेल,  तुलसा कश्यप, सरपंच बम्हनी श्रीमती यशोदा साहनी,समदु बघेल, सुखदेव बाकडा, शोभाराम कश्यप उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट