बस्तर

सडक़ हादसे से बचाने पदयात्रियों के बैग में यातायात पुलिस लगा रही रेडियम
27-Sep-2022 3:21 PM
सडक़ हादसे से बचाने पदयात्रियों के बैग में यातायात पुलिस लगा रही रेडियम

जगदलपुर, 27 सितंबर। नवरात्रि पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने दंतेवाड़ा शक्तिपीठ दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों और उस रुट की यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने की अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। नवरात्रि पर दंतेवाड़ा शक्तिपीठ दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस पदयात्रियों को रोककर उनके बैग, सायकल आदि में रिफ्लेक्टर चिपका रही है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त पदयात्रियों को हादसों से बचाने के लिए पुलिस इस तरह के सुरक्षा के इंतजाम कर रही है।

यातायात प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया की पदयात्रियों के सुरक्षा के लिए यातयात पुलिस के द्वारा रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। बैग में चिपके रिफ्लेक्टर गाडिय़ों की लाईट पडऩे पर दूर से ही चमकते हैं, जिससे वाहन चालक को स्पीड नियंत्रण का समय मिलता है। इसके अलावा यातायात पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग व्हीकल भी नियमित गश्त कर रही है। साथ ही रास्ते में पडऩे वाले पदयात्री सेवा केंद्रों को थानों व कंट्रोल रूम के नम्बर उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि जरूरत पडऩे पर वे पुलिस की सहायता के लिए कॉल कर सकें।


अन्य पोस्ट