बस्तर
जगदलपुर, 2 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल के प्रवीर चंद भंजदेव शक्ति केंद्र प्रवीर वार्ड,शिव मंदिर वार्ड, विजय वार्ड एवं भैरम देव वार्ड की बैठक बालाजी मंदिर मे गुरुवार को बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा की उपस्थिति मे संपन्न हुई। मेरा बूथ सबसे मजबूत की समीक्षा की गई।
लोकेश कावडिय़ा ने कहा भाजपा सेवा ही संगठन है जिसमे विश्वास कर जनता के बीच सदैव कार्य करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में जो कहते हैं वही काम पूरा भी करते हैं। इसलिए देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है। आपदा एवं संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेवा कार्य में अग्रसर रहें है। मोदी की सरकार में घर घर बिजली, सडक़ों का जाल,पीने का शुद्ध पानी हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। शक्ति केंद्र में समस्त बूथों को मजबूत करना हमारे लक्ष्य होना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लेना चाहिए। जिससे बूथ मजबूत होगा। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोडऩा है तभी बूथ मजबूत होगा।
बैठक मे मुख्य रूप से रामाश्रय सिंह, रजनीश पानीग्राही,नरेंद्र पानीग्राही, हाफिज खान, आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे।


