बस्तर

स्कूटी से गांजा तस्करी, एमपी के 2 व छग का 1 बंदी
26-Jul-2022 9:54 PM
स्कूटी से गांजा तस्करी, एमपी के 2 व छग का 1 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,  26 जुलाई।
स्कूटी से गांजा तस्करी करते एमपी के 2 व छग के 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना दरभा को सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा सुकमा की ओर से अवैध रूप से गांजा का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी दरभा शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दरभा थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग किया जा रहा था। एक संदिग्ध दुपहिया वाहन बिना नंबर स्कूटी को रोककर चेक किया गया, जिसमें 3 व्यक्ति मिले, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम  रोहित दास (20) जगदलपुर और  अग्रिम चौरसिया (20),   सुयश तिवारी (23) दोनों निवासी मध्य प्रदेश का होना बताये।

वाहन की तलाशी लेने पर दुपहिया में  30 किलोग्राम गांजा मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त गांजा यह लोग मलकानगिरी से जगदलपुर होते हुए मध्यप्रदेश लेकर जाने की योजना होना बताया गया एवं गांजा परिवहन के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं दिया गया।

आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा के अतिरिक्त , 1 दुपहिया वाहन स्कूटी, 01 नग मोबाईल, एवं कागजात बरामद किया गया है। आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमती 1,50,000/-रूपये आंकी गई है।


अन्य पोस्ट