बस्तर

विधायक ने किया पोस्ट मैट्रिक कन्या आश्रम का उद्घाटन
13-Jul-2022 8:57 PM
विधायक ने किया पोस्ट मैट्रिक कन्या आश्रम का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 13 जुलाई।
छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास करंदोला ( भानपुरी) का शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने करंदोला पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रवास  में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक कश्यप ने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही महत्व बताते है कि विद्यार्थी के जीवन में क्या अनुभव होता है और शिक्षा ही जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थ हीन हो जाता है इस लिए शिक्षा जीवन में अति आवश्यक होता है।

इस दौरान भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन,भानपुरी ब्लॉक महामंत्री मोसु राम बघेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, दुकारू कश्यप, सरपंच तारागांव सोमारु राम, रूपनाथ जिला उपाध्यक्ष धनुरजय नेताम, फगनू बघेल,विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणजन आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट