बस्तर

छेड़छाड़ व शादी का झांसा देकर रेप के दो मामले, 2 बंदी
07-Jul-2022 9:13 PM
छेड़छाड़ व शादी का झांसा देकर रेप के दो मामले, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 जुलाई।
छेड़छाड़, अश्लील गाली गलौच, एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वालों के संबंध में 2 अलग-अलग मामलों में लम्बे समय से फरार आरोपियों को पकडऩे में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार फरवरी से अक्टूबर 2021 मध्य पीडि़ता को नेहरूलाल सिन्हा (31) हेटारकसा कांकेर ने शादी का झांसा देकर रेप किया और प्रार्थिया के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और अब आरोपी शादी करने से मना कर, दूसरी लडक़ी से सगाई कर लिया गया है। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ  धारा 376, 313 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

एक अन्य मामले में 22 जून के 9 बजे आरोपी राजा टांगरी (36 ) निवासी कालीपुर जगदलपुर ने आकर प्रार्थीया से गाली गलौज कर छेड़छाड़ किया है।

जांच के  दौरान दोनों मामले में आरोपियों का साइबर सेल  की मदद से जानकारी प्राप्त किया गया। दैहिक शोषण वाले मामले में आरोपी का चारामा के पास जिला कांकेर  में होने की जानकारी मिली एवं छेड़छाड़ वाले मामले में आरोपी धरमपुरा क्षेत्र में होना पता चलने पर,मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में पतासाजी हेतु अगल-अगल टीम गठित कर, टीम रवाना किया गया। दौरान पतासाजी के टीम द्वारा दोनो आरोपियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।


अन्य पोस्ट