बस्तर
पुरानी पेंशन बहाल, संयुक्त शिक्षक संघ ने सीएम का माना आभार
10-Mar-2022 10:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 10 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरानी पेंशन को लागू करने की घोषणा करने पर राज्य के समस्त जिलों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला बस्तर के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट भाषण में कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 2004 के बाद भी नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है। इसका लाभ प्रदेश के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।
संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि बंद पड़ी पेंशन योजना को लागू करना कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


