बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 मार्च। लुथरान चर्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन में उपस्थित वार्ड अथवा समाजिक महिलाओं को इस सुअवसर की बधाई देकर सभा को संबोधित करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी बराबर अपनी सहभागिता दर्ज की है।
श्री शर्मा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है उससे बड़ा कोई नहीं, महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांग्रेस हमेशा कृत संकल्पित है। कांग्रेस ने महिलाओं को स्थान देने के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान भी रखा है। राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री ने महिलाओं के स्वालंबन और आत्मनिर्भर के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है, जिससे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की महिलाएं के भी आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार होने लगा।
आज हमारा छत्तीसगढ़ देश का रोल मॉडल के रूप में जाना पहचाना जाने लगा, भूपेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाएं मील का पत्थर साबित होने लगी है। प्रदेश सहित बस्तर अंचल की महिलाओं ने इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया और एक संदेश दिया कि महिलाएं अगर ठान ले तो पुरुषों से आगे निकल सकती हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने कहा कि सांस्कृतिक रूप हमारा समाज बहुत उदार है लेकिन भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं के अधिकारों का काफी हनन हुआ है महिला के इस स्वरूप को महिला दिवस और उसके सशक्तिकरण से जोडऩा ज्यादा महत्वपूर्ण है, जब भारत के किसी अनजान गांव में अपने अस्?तित्?व और अपनी अस्मिता की हिफाजत के लिए कोई अकेली औरत संर्घष करती है तो वास्तविक सशक्?तिकरण उभरकर सामने आता है।
ग्रामीण अंचलों के गौठान रूलर इंडस्ट्रीज पार्क के रूप में विकसित होंगे, महिला स्व-सहायता समूह कीबहने 6 हजार सक्रिय गौठान में गोबर से बिजली उत्पादन करेंगी और पैसे भी कमाएंगी।कार्यक्रम के अंत मे उड़ीसा से आये बिसब श्री विधान नायक के द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में मसीह परिवार के पदाधिकारी व सदस्यों सहित नागरिकगण उपस्थित थे।


