बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 मार्च। दो मोटर सायकल चोरी के आरोपियों को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 मोटर सायकल बरामद किया है। दोनों आरोपियों ने शादी समारोह में पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों को चोरी करना बताए है।
पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा था, तभी मोटर सायकल के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को नयामुण्डा क्षेत्र में देखा गया है। टीम के द्वारा घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम मो. आशिफ अहमद, ताजिन्दर सिंह बरार उर्फ सोनू दोनों निवासी जगदलपुर का होना बताए । आरोपियों के पास मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-केएन-8707 मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को महावीर भवन से नवम्बर 2021 में चोरी करना स्वीकार किया गया। दोनों से पूछताछ करने पर बताए कि नवम्बर 2021 में गणपति रिसोर्ट से मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-केए-3160 को चोरी किये हंै।
दोनों आरोपियो के कब्जे से 2 मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-के एन-8707 एवं सीजी-17-के ए- 3160 को जब्त किया गया है। जप्तशुदा गाडियों की अनुमानित कीमत 1 लाख रूपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को चोरी के मामले में थाना कोतवाली द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


