बस्तर

प्रेम संबंध में आपसी विवाद के कारण की थी हत्या, आरोपी बंदी
09-Mar-2022 10:09 PM
प्रेम संबंध में आपसी विवाद के कारण की थी हत्या, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 मार्च।
तीन दिन पूर्व डोंगरीगुडा नयापारा रेल्वे पटरी पर मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।   प्रेम संबंध में आपसी विवाद के कारण हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि 6 मार्च को डोंगरीगुडा में रेल्वे पटरी पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। जिस पर थाना परपा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पर लिया गया था। मामले में घटना स्थल निरीक्षण, परिस्थिति जन्य साक्ष्य एवं विशेषज्ञों की राय से हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने से मामले में 302, 201 भादवि./ हत्या का अपराध थाना परपा में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। प्रकरण में मृतिका महिला की पहचान लछनी हरिजन (42) आमगांव ओडिशा के रूप में हुई।

मृतिका के संबंध में उसके निवास क्षेत्र में पतासाजी करने पर पाया गया कि मृतका लछनी का संबंध बालमुकुन्द उर्फ बाल्मिकी राणा निवासी जमुई बिहार के साथ है और कुछ दिनों से लछनी घर से बाहर है । जिस पर संदेह के आधार पर संदेही बालमुकुन्द उर्फ बाल्मिकी की पतासाजी आसपास के क्षेत्रों में करते हुए रेल्वे साईडिंग जगदलपुर में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम बालमुकुन्द उर्फ बाल्मिकी राणा होना बताया।

बालमुकुन्द ने बताया कि यह ट्रक चालक का काम करता है और रेल्वे साईडिंग जगदलपुर से ओडिशा की ओर आने-जाने के दौरन लछनी के साथ परिचय हुआ था और पिछले 2 वर्षों से एक दूसरे के सम्पर्क में थे एवं दो माह से लछनी भागकर इसके साथ रह रही थी कि5 मार्च को बालमुकुन्द उर्फ बाल्मिकी रायकोट से बिलोरी जा रहा था, तब मारेंगा के पास दोनों के बीच में वाद विवाद लड़ाई झगडा हुआ। जिस पर बालमुकुन्द के द्वारा लछनी का गला दबाकर एवं सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दिया और आत्महत्या का स्वरूप देने के दृष्टिकोण से मृतका के शव को रेल्वे पटरी में फेंक दिया। आरोपी बालमुकुन्द के स्वीकारोक्ति के पश्चात आरोपी को मामले में थाना परपा के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया है।


अन्य पोस्ट