बस्तर

2 प्रकरणों में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार
06-Mar-2022 3:30 PM
2 प्रकरणों में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

आरोपी छत्तीसगढ़ व एमपी के

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 मार्च।
बस्तर पुलिस ने 24 घंटे में 2 प्रकरणों में 3 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 36 किलो गांजा, 1 मोबाइल एवं नगदी बरामद किए गए। आरोपी छत्तीसगढ़  एवं मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार थाना बोधघाट एवं परपा को सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्करों द्वारा ओडिशा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी की जा रही है । सूचना पर  थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा एवं थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई हेतु ग्राम करकापाल एवं ग्राम पण्डरीपानी चैक की ओर रवाना किया गया था ।

पुलिस टीम के द्वारा ग्राम करकापाल चौक में 1 संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना- नाम  मोहम्मद फारूख निवासी ग्राम करकापाल जगदलपुर होना बताया गया । जिनकी तलाशी लेने पर जिनके पास से 4 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मामले में आरेापी के कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा, 1 मोबाईल एवं 2800/-रूपये नगद बरामद कर जब्त किया गया है। जब्त गांजा की कीमत 20,000/-रूपये आंकी गई है।

थाना परपा के द्वारा ग्राम पण्डरीपानी चौक में 2 संदिग्ध व्यक्ति कि पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम  प्रकाश लालवानी,  योगेश कुमार साहू दोनों निवासी जिला मण्डला मध्य प्रदेश का होना बताया गया। जिनकी तलाशी लेने पर जिनके पास से बैग में कुल 32 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया। मामलें में दोनों आरोपियों के कब्जे से 32 किलोग्राम गांजा, बरामद कर जब्त किया गया है। जब्त गांजा की कीमत 1,60,000/- रूपये आंकी गई है।


अन्य पोस्ट