बस्तर
राज्यपाल ने की दलपत सागर के सौन्दर्यीकरण की सराहना
05-Mar-2022 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर 5 मार्च। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दलपत सागर का अवलोकन किया और यहां किए जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने यहां स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए जागरुक नागरिक, युवोदय के स्वयंसेवक, महिला स्वसहायता समूह तथा नगर निगम के कर्मचारियों से भेंटकर कार्य की प्रशंसा की।
इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


