बस्तर
राज्यपाल बस्तर पहुंचीं, एयरपोर्ट पर स्वागत
04-Mar-2022 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 4 मार्च। राज्यपाल अनुसुईया उइके के तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंचने पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया। एयरपोर्ट में महापौर सफीरा साहू, अरविंद नेताम, केदार कश्यप, लता उसेंडी, कमिश्नर श्याम धावड़े, बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राज्यपाल सुश्री उइके का आत्मीय स्वागत किया।
-
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


