बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 3 मार्च। यूक्रेन से लौटी बस्तर जिले के पोटानार में रहने वाली शालिनी शिवहरे से मिलने भाजपा पदाधिकारी उनके घर पहुंचे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव के नेतृत्व में एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई बस्तर की बेटी शालिनी शिवहरे से मिलने उनके घर पहुंच कर स्वास्थ्य एवं अन्य विषयों की जानकारी ली। शालिनी उझहोरोड में सेकंड ईयर की छात्रा हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध होने के कारण सकुशल घर लौटने पर भाजपा बस्तर ने उन्हें बधाई दी। शालिनी पढ़ाई में शुरू से मेघावी छात्रा रही है। पोटानार गांव में ही अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण की।
शालिनी शिवहरे ने कहा, मैं बहुत अच्छा अनुभव कर रही हूं, यूके्रन में हम सब काफ़ी डरे हुए थे। केंद्र सरकार ने हमारी बहुत हेल्प किया। जब हम गोदा पेस्ट पहुंचे तो हमारी इंडियन एंबेसी हमको लेने पहुंची थी। खाने पीने के साथ हमें भेजनें की व्यवस्था की। गोदा पेस्ट से सीधे दिल्ली फ्लाइट की टिकट इंडियन एंबेसी द्वारा किया गया। दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन में रुकने की व्यवस्था की गई थी। उड्डयन मंत्री भारत सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हमें उक्रेन लेने पहुंचे थे और हम सभी का उत्साह वर्धन किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण हम सुरक्षित लौट पाए हैं। केंद्र सरकार ने यूक्रेन से भारत आने की टिकट की व्यवस्था की। ऑपरेशन गंगा के कारण ही यह संभव हो सका है।
शालिनी ने एक महत्वपूर्ण बात रखी उन्होंने कहा मैं और मेरी दोस्त जो नाइजीरिया देश से थीं। मैंने कहा आप घर नहीं जा रहे हैं, नाइजीरिया दोस्त ने कहा-हर देश भारत जैसे नहीं बन सकता। भारत बहुत ही अच्छा देश है। छत्तीसगढ़ सरकार का भी मंै बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित करती हूं।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा, मैं समस्त बेटियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, जो कठिन परिस्थितियों के बीच बस्तर की बेटियां सकुशल घर लौटी हंै। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारी व्यवस्था को सुनिश्चित किया एवं चिंता भी की जिससे देश के बच्चे अपने-अपने घरों में सुरक्षित पहुंच रहे हैं। बस्तर के 8 बच्चे सुरक्षित घर लौट रहे हैं, सभी को बधाई देता हूं। मोदी जी का जितना भी धन्यवाद दिया जा सके, वह कम है।
पूर्व विधायक लछु राम कश्यप ने कहा कि बस्तर की बेटियों का विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान रखा है, मैं उन्हें धन्यवाद प्रेषित करता हूं।
पोटानार की सरपंच एवं उपसरपंच ने गांव में खुशियां मनाने की बात कही। पोटानार की पहली छात्रा है, जो विदेश में पढ़ाई कर रही है। गांव पर हमें गर्व है।
इस अवसर पर योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, बाबूल नाग, अनिल लुक्कड़, विनायक गोयल, रेतु बघेल, संग्राम सिंह राणा, निर्मला शिवहरे, राजेंद्र शिवहरे, शिवाय शिवहरे, श्रवण सूर्यवंशी, महेंद्र ठाकुर, सरपंच सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गांव वाले उपस्थित थे।


