बस्तर

तीन दिनी चित्रकोट महोत्सव आज से
28-Feb-2022 9:23 PM
तीन दिनी चित्रकोट महोत्सव आज से

सांसद दीपक बैज करेंगे शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 फरवरी।
तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार 1 मार्च को शाम 5 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद दीपक बैज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  लखेश्वर बघेल करेंगे।

इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष  चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती बैज, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के उपाध्यक्ष  योगेश बैज, चित्रकोट सरपंच  बुटकी कश्यप सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव ने कबड्डी, वॉलीबाल, पीटुल, रस्साकस्सी,  नौकायन और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मंचीय कार्यक्रमों के तौर पर 1 मार्च को बस्तरियां परिधानों पर आधारित फैशन शो भी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके साथ ही 1मार्च को ही जसगीत गायिका जसमीत कौर तथा लोक नर्तक दलों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।

2 मार्च को प्रख्यात छत्तीसगढ़ी संगीतकार  दिलीप षड़ंगी तथा लोक नर्तक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। तीन मार्च को पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ ही ओडिया गीत संगीत का कार्यक्रम पदमनी डोरा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।


अन्य पोस्ट