बस्तर

गांधी जयंती पर रोपे पौधे
02-Oct-2021 9:49 PM
गांधी जयंती पर रोपे पौधे

जगदलपुर, 2 अक्टूबर। इंद्रावती बचाओ अभियान पौधारोपण जनजागरण के अंतर्गत आज गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रात: 8 बजे 5वीं बटालियन कंगोली में 52 पौधे लगाए गए। साथ ही मिडिल स्कूल में 32 पौधे लगाए गए।

 
पौधरोपण के पूर्व महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया, साथ ही वृक्षारोपण किया गया। आज के वृक्षरोपण में इंद्रावती बचाओ अभियान से किशोर पारख, संपत झा, दसरथ कश्यप, डॉ प्रदीप पांडे, रमेश श्रीवास्तव, श्रीनिवास रथ, टी के शर्मा, रमेश उमर वैश्य,  हरिवेणु,  राजेश भोजवानी, योगेश शुक्ला, विधुशेखर झा,लक्ष्मी कश्यप, सुनीता उमर वैश्य, ज्योति गर्ग गाजिया, अंजुम जयश्री, माया बोराई वही 5वी बटालियन से बलवान सिंह, रामसागर साहू, त्रिवेणी ठाकुर, प्रभुलाल कोमरे, बंसीलाल मानिकपूरी, सत्यकुमार यादव, लखिचरण डहेरिया, देवेंद्र कश्यप, शिवराम सोनी, कमलेश सेन, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, भीमराव आड़ावाल संकुल समन्वयक,पंकज जोशी माध्यमिक शाला हलबाकचोरा से प्रधान अध्यापक, सुदुराम कश्यप, शिक्षक लक्ष्मण राम गावड़े, भारती मोहंती मीना,मथरानी सहित इंद्रावती बचाओ अभियान, 5वीं वाहिनी छग बल कंगोली के अधिकारी कर्मचारी स्कूली छात्र छात्राएं सम्मलित थे।


अन्य पोस्ट