बलरामपुर

आरागाही में जन चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी
12-Apr-2026 10:37 PM
आरागाही में जन चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजगंज द्वारा ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत आरागाही में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री  राम विचार नेताम , भाजपा जिला अध्यक्ष  ओम प्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति  बद्री यादव ज, युवा मोर्चा जिला प्रभारी अंकुश सिंह जी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण यादव  भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता , मंडल महामंत्री वासुदेव राय, सिद्धांत यादव , पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी.डी. लाल गुप्ता, जनपद सदस्य  सुनीता गुप्ता  सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दयाल विश्वास जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता जी, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री कमल मंडल जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव जी, ईश्वर मल्लिक जी, विक्रम गुप्ता, आकाश तिवारी जी, सोशल मीडिया सह प्रभारी एवं अभियान प्रभारी श्याम कुमार यादव जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम में आरागाही सरपंच कमला सिंह, तामवेश्वरनगर सरपंच अंबिका सिंह जी, उपसरपंच लखन गुप्ता, पुरुषोतमपुर सरपंच उबलक मरावी जी, बूथ अध्यक्ष तापस राय, सोनू चौधरी, रविंद्र यादव, राजेश्वर मेहता, राजेंद्र चौधरी, करनोधर राय, संजीत गुप्ता, संतोष यादव, लखन चौधरी, रुपेश गुप्ता, रबीन बड़ाल, प्रवीण विश्वास सहित आरागाही शक्ति केंद्र के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट