बलरामपुर

भाजपा स्थापना दिवस सप्ताह, हॉस्टल संपर्क अभियान आयोजित
10-Apr-2026 8:57 PM
भाजपा  स्थापना दिवस सप्ताह, हॉस्टल संपर्क अभियान आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज़, 10 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पार्टी के 47वें स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भवरमाल स्थित छात्रावास में हॉस्टल संपर्क अभियान चलाकर छात्राओं से संपर्क एवं संवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने छात्राओं के साथ देश एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

साथ ही छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं, समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्राओं की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे, ताकि भविष्य में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के दोनों महामंत्री विक्रम गुप्ता एवं आकाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश यादव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी दीपक गिरी, क्षेत्र की बीडीसी सदस्य सुशीला खलखो, मंत्री सोमरू मरावी, कन्या शक्ति संयोजिका आरती कश्यप एवं नैना खलखो, रामप्रकाश मरावी, अमित गुप्ता तथा हॉस्टल अधीक्षक रोहिणी जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि संगठन हर वर्ग, हर युवा और हर छात्र तक पहुंचकर उनके समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा।


अन्य पोस्ट