बलरामपुर

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
06-Apr-2026 8:56 PM
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर-रामानुजगंज, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा जिला कार्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंगसाय की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और सेवा संगठन के मूल मंत्र हैं। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत होकर देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, जिलाउपाध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता बंशीधर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौतम सिंह, मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री गुरुदेव सिंह, प्रवीण गुप्ता, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट