बलरामपुर

जांच में बंद मिली राइस मिल, धान उठाव के बाद भी चावल जमा नहीं, मिल सील
28-Dec-2025 11:20 PM
जांच में बंद मिली राइस मिल, धान उठाव के बाद भी चावल जमा नहीं, मिल सील

राजपुर, 28 दिसंबर। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विकासखंड राजपुर के ग्राम कोटगहना स्थित मित्तल राइस मिल की जांच की। इस दौरान अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जांच में राइस मिल का मुख्य द्वार ताला बंद पाया गया तथा परिसर में मिल से संबंधित कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। मिल संचालक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी असफल रहा।

 खाद्य अधिकारी ने बताया कि मिल द्वारा खरीदी वर्ष 2024-25 में 3320 क्विंटल धान का उठाव किया गया है, जिसके विरुद्ध 2246.64 क्विंटल चावल जमा किया जाना था, किंतु अब तक चावल जमा की मात्रा शून्य है।
कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने मित्तल राइस मिल को सील कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट