बलौदा बाजार

नेटवर्क तगड़ा, एक गाड़ी पर कार्रवाई होते ही रेत का अवैध परिवहन बंद
21-Feb-2026 7:26 PM
नेटवर्क तगड़ा, एक गाड़ी पर कार्रवाई होते ही रेत का अवैध परिवहन बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 21 फरवरी।
पलारी महानदी में अवैध रेत खनन और परिवहन का धंधा खुलेआम जारी है। शासन को लाखों रुपए का नुकसान कर रोजाना सैकड़ों हाईवा बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत ले जा रहे हैं।
रेत माफिया का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि जैसे ही राजस्व विभाग की टीम किसी गाड़ी को रोकती हैं खबर मिनटों में पूरे नेटवर्क में फैल जाती है और अगले कुछ घंटों के लिए परिवहन ठप कर दिया जाता है। शक्रवार भी कुछ ऐसा ही हुआ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने सुबह 7 बजे पलारी पुलिस थाना के सामने हुआ। ओवरलोड रेत से लदे हाईवा को रोक कर जांच की जैसे ही नायब तहसीलदार ईश्वर केवट के नेतृत्व में टीम ने पहली गाड़ी को रोकी हडक़ंप मच गया।

जैसे ही टीम ने गाड़ी रोक ड्राइवर ने तुरंत अपने मालिक को फोन कर लगाया और लगातार अधिकारियों पर फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। वह बार-बार नायब तहसीलदार से बात करने की जिद कर रहा था। जब जांच अधिकारी ने ड्राइवर से कहा कि वे वैध कागजात दिखाकर गाड़ी ले जाए तो ड्राइवर ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
ड्राइवर ने साफ शब्दों में कहा कि वे लोग कभी रॉयल्टी पर्ची साथ नहीं ले जाते क्योंकि घाट पर ही रॉयल्टी नहीं दी जाती। उसने बताया कि बिना रॉयल्टी पर्ची के हाईवा की लोडिंग का किराया 10 हजार रुपये लिया जाता है, जबकि रॉयल्टी पर्ची सहित गाड़ी ले जाने पर 12500 रुपए लगते हैं। यानी रॉयल्टी जमा कराने पर अतिरिक्त ढाई हजार रुपए का भुगतान करना पड़ता हैं, जिससे बचाने के लिए ड्राइवर और मालिक बिना पर्ची के ही गाडिय़ां दौड़ा रहे हैं।
ड्राइवर ने यह भी बताया कि अगर किसी गाड़ी के पास रॉयल्टी पर्ची भी होती है तो उसमें महज 10 से 12 घन मीटर रेत दिखाया जाता हैं, जबकि हकीकत में गाडिय़ों में 15 से 20 घन मीटर तक ओवरलोड रेत भरी होती हैं। बलौदाबाजार जिले की सीमा से सटे महानदी के चिकली, कुरूद, हरदी में अवैध हो रहा हैं।

इस जानकारी के बाद टीम ने सख्त रूप अपनाया पलारी थाना के सामने जांच के दौरान एक ओवरलोड हाईवा को जब्त कर पलारी थाना के सुपुर्द किया गया। वहीं गिधपुरी मुख्य मार्ग पर एक साथ रेत से लदी पांच हाईवा को रोक कर जांच की गई। इन पांचों गाडिय़ों में से किसी के पास भी रायल्टी पर्ची नहीं थी।

सूचना मिलते ही हाईवा चालकों ने रास्ते बदले
जैसे ही पहली गाड़ी रुकी इसकी सूचना तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप और मोबाइल कॉल के जरिए रेत माफियाओं घाट मालिकों और हजारों चालकों तक पहुंच गई। जानकारी मिलते ही अगले तीन घंटे के लिए चिकली, कुरूद, हरदी और मुहम्मेला रेत घाटों से रेत का परिवहन लगभग ठप हो गया। कई चालकों ने रास्ते बदल दिए।

सभी गाडिय़ां ओवरलोड थी-तहसीलदार

कार्यवाही के बाद जांच अधिकारी ने एवं नया तहसीलदार ईश्वर केवट ने बताया कि राजस्व विभाग लगातार अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हैं। शुक्रवार सुबह पलारी थाना क्षेत्र में कुल 6 हाईवा को पकड़ा गया हैं। किसी भी गाड़ी में रॉयल्टी पर्ची नहीं पाई और सभी गाडिय़ां ओवरलोड थी। बाकी गाडिय़ों ने रास्ता बदल दिया।


अन्य पोस्ट