बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 20 फरवरी। पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा निकाली गई दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा बस को विधायक इंद्र साव ने मांगलिक ध्वज दिखाकर रवाना किया।
स्थानीय गायत्री मंदिर से रवाना हुई बस में यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं का विधायक इंद्र साव ने फूल माला पहनाकर उनके मंगलमर्यी यात्रा के लिए शुभकामना दी। श्री साव ने पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा प्रति वर्ष निकाली जा रही यात्रा पर खुशी जाहिर करते हुए तहसील शाखा अध्यक्ष डॉ. खुमान सिंह वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पिछले लगभग 4 वर्षों से पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य गण विभिन्न प्रांतों की यात्रा का अनुभव प्राप्त कर चुके है वही मॉरिशस,फिजी जैसे देशों की भी यात्रा करना निश्चित रूप से डॉ. खुमान वर्मा की अच्छी सोच का परिणाम है।
उन्होंने बस में सवार 30 महिलाएं सहित लगभग 50 तीर्थ यात्रियों को उनके मंगल मय और सफल यात्रा की शुभकामना दी। इस अवसर पर, मुख्य रूप से खुमान वर्मा, ललित सिंह ठाकुर, बाबूलाल साव, एस.आर. फुटान, डॉ. वीणा साहू, लक्ष्मी साहू, राजा वर्मा सहित पेंशनर्स ऐसोसिएशन के सभी सदस्य एवं तीर्थ यात्रीगण उपस्थित थे।


