बलौदा बाजार

विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला
20-Feb-2026 4:57 PM
विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 20 फऱवरी। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्पन्न तनाव प्रबंधन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन जिले के शिक्षकों हेतु किया गया। इसमें दो बैच में कुल 80 शिक्षक शामिल हुए,  जो आगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यशाला में जिला मानसिक रोग शाखा से उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि परीक्षा के समय बच्चों में तनाव, डर, घबराहट और बेचैनी होना सामान्य बात है,लेकिन सही जानकारी और सही सहयोग से इसे आसानी से संभाला जा सकता है और किसी ख़तरे से बचा जा सकता है। माता -पिता की उम्मीदें, समय प्रबंधन में कमी,पढ़ाई का बोझ , प्रतियोगिता का भय,नींद की कमी,सोशल मीडिया और मोबाइल का ज्यादा उपयोग ये कुछ ऐसे कारण है जिससे छात्रों में परीक्षा के समय तनाव पैदा होता है।  अगर छात्र मानसिक तनाव में हैं तो उनमें घबराहट, सिर दर्द, थकान, नींद न लगना के साथ-साथ,निराशा,उदासी, अकेलापन, चिड़चिड़ापन ,पढ़ाई में मन न लगना जैसे लक्षण प्रकट होते हैं।ऐसी स्थिति में विद्यालय के शिक्षकों सहित माता-पिता की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में शिक्षक बच्चों को प्रेरित करें,डर का माहौल न बनाएं, कमजोर बच्चों को विशेष सहयोग दें,मानसिक स्वास्थ्य  पर खुलकर बात करे। आवश्यकता पडऩे पर मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की मदद लें।किसी प्रकार की सहायता के लिए ञ्जद्गद्यद्ग-रू्रहृ्रस् हेल्पलाइन (24म7): 14416 पर कॉल करें। यह पूरी तरह नि:शुल्क और गोपनीय है । कार्यशाला में सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी,सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार वर्मा,नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य डॉ प्रशांत वर्मा ,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सृष्टि मिश्रा ,अस्पताल सलाहकर रीना सलूजा ,सोशल वर्कर रोशन लाल, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मोहिंदर धृतलहरे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट