बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 23 दिसंबर। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने जिले में ठंड का असर और तेज कर दिया हैं। सोमवार की सुबह शहर से लेकर गांव तक घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आई। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे सडक़ों पर आवाज ही धीमी रही और लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। मौसम के इस बदले मिजाज ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड और चुकाने वाली हो सकती हैं।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में दिन का तापमान भले ही एक डिग्री अधिक रहा, लेकिन रात का पारा एक डिग्री नीचे खिसक गया। इसी उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा हैं। लोग अलाव, गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
अब दिन में भी बढ़ जाएगा ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से लगातार ठंडी हवा आ रही हैं। कभी इतकी रफ्तार कम तो कभी अधिक हो जाती हैं जिससे तापमान में अस्थिरता बनी हुई हैं। हालांकि अगले 48 घंटे में दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आने की संभावनाएं जताई गई हैं यदि ऐसा होता है तो दोपहर में अब तक महसूस हो रही हल्की गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन इसके साथ ही दिन में भी ठंड का असर बढ़ेगा।
25 तक तापमान स्थिर रहने का अनुमान
रात के तापमान को लेकर मौसम विभाग के अनुमान है कि 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास स्थिर रह सकता हैं। हालांकि सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है खासकर सूर्योदय के दौरान दृश्यता प्रभावित होने की आशंका हैं। रविवार की शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 49 फीसदी दर्ज की गई, 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तेज ठंड लगी।
ऊपरी वायुमंडल में तेज पश्चिमी हवा चल रही है
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता हैं। यानी दिन के तापमान में एक डिग्री और गिरावट संभव हैं। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं। पिछले एक सप्ताह से जिले में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ हैं। जिससे ठंड लगातार लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन पी थॉमस के अनुसार उत्तर भारत और आसपास के क्षेत्र में दो पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हैं। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से ऊपरी वायुमंडल में तेज पश्चिमी हवा चल रही हैं। यही कारण है की मौसम शुष्क ठंडा और कुछ हद तक अस्थिर बना हुआ हैं।


