बलौदा बाजार

पुराने तरीकों आधार और ऋण पुस्तिका से होगी धान खरीदी, नहीं पहुंची बायोमेट्रिक मशीनें
01-Nov-2023 7:36 PM
पुराने तरीकों आधार और ऋण पुस्तिका से होगी धान खरीदी, नहीं पहुंची बायोमेट्रिक मशीनें

जिले के 1.59 लाख किसानों से इस बार 74 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 1 नवंबर। बलौदाबाजार राज्य सहित बलौदाबाजार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023 24 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का काम आज 1 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगा।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने के लिए गत वर्ष पंजीकृत किसानों को कैरी फॉरवर्ड व डाटा अपडेट कर तथा नवीन किसानों का पंजीयन कर धान की खरीदी की जाएगी। किसान पंजीयन का कार्य कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से 31 अक्टूबर तक किया गया जिसमें इस बार लगभग 1लाख 59 हजार किसान पंजीकृत हुए हैं।

जिले के 129 सहकारी सेवा समितियां के माध्यम से 166 खरीदी केंद्रों में पंजीकृत कि कृषकों से समर्थन मूल्य प्रदान की खरीदी की जाएगी। पुराने तरीके से ही होगी यानी आधार और ऋण पुस्तिका आदि से खरीदी की जाएगी।

शासन द्वारा इस बार खरीदी केदो में किसानों से बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से थंब लगाकर धान की खरीदी की जानी है, लेकिन अभी तक एक भी बायोमेट्रिक मशीन केद्रों तक नहीं पहुंची है।

सरकार बनने के बाद ही जोर पकड़ेगी धान खरीदी

किसानों को भरोसा है कि कांग्रेस के बाद आने वाले कुछ दिनों में भाजपा की कर्ज माफी की घोषणा कर सकती है। सरकार बनने के बाद ही खरीदी में तेजी आएगी। सरकारी बैंक स्पष्ट कर चुके हैं कि कर्ज की राशि काटने के बाद खाते में लौट आएगी। हालांकि मंगलवार को टोकन काटा गया।

इस बार धान का रकबा बढक़र 1.67 लाख हेक्टेयर

इस वर्ष धान खरीदी करने का लक्ष्य 74 लाख क्विंटल रखा गया है। इस बार 2 करोड़ 17 लाख 95 हजार बारदाना की आवश्यकता पड़ेगी। इस बार धान का रकबा भी बढ़ गया है। जिसमें अभी इस वर्ष की स्थिति में धान का रकबा 1लाख 74 हजार 365 हेक्टेयर हो चुका है।

खरीदी केद्रों में तैयारी पूरी

जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि खरीदी केद्रों पर प्राप्त संख्या में हमाल एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है। धान की तौल और स्टेटिंग उसी दिन पूर्ण करने की भी व्यवस्था की गई है।

कंेद्रों में बैठने पानी आदि की व्यवस्था की गई है।


अन्य पोस्ट