बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 13 अगस्त। ओबीसी मोर्चा के द्वारा समाजिक समागम का आयोजन दुर्ग संभाग के दुर्ग शहर गोंडवाना भवन सिविल लाइन में रखा गया था, जिसको संबोधित करने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण आए हुए थे। प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा के साथ इंजीनियर के के देवांगन सदस्य प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ के लक्ष्मण का एयर पोर्ट रायपुर में मोर्चा के सदस्यों के साथ स्वागत कर दुर्ग के लिए प्रस्थान किए।
दुर्ग में सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण ने कहा कि चुनाव सरकार बनाने में ओबीसी का महत्व पूर्ण योगदान होता है तो हमें मोर्चा को मजबूत करना होगा आने वाले चुनाव मे पार्टी ओबीसी समाज को अवसर देगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी, सभा को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, ओबीसी समाज के आए सभी जातियों के प्रमुखों द्वारा संबोधित किया गया। इस सम्मेलन मे पूर्व मंत्री रमशिला साहू भी उपस्थित रही, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं दुर्ग संभाग के भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ता एवं आमजन अधिक संख्या में सम्मिलित हुए।


