बलौदा बाजार
9वीं से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी ने नहीं लिया प्रवेश, शिक्षकों के 12 पद खाली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 4 अगस्त। बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत छेरकापुर में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों की भी कमी है और शिक्षकों की भी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2023-2024 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल खोला गया, जिसमें कक्षा पहली से 12वीं कक्षा तक के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके साथ ही पुराने हिंदी स्कूल को ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी और अंग्रेजी स्कूल बनाया गया है। हिंदी माध्यम के स्कूल में तो विद्यार्थियों की समस्या नहीं है, लेकिन अंग्रेजी मीडियम स्कूल में स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों की दिक्कत है।
हिंदी स्कूल पहले से संचालित हो रहा था, इसलिए यहां स्टूडेंट्स पहले से हैं। लेकिन शासन ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल तो दिया, लेकिन यहां विद्यार्थी और शिक्षक दोनों की बहुत कमी है। शासन ने एक साथ अंग्रेजी माध्यम की पहली से 12वीं तक की कक्षा खोली है। हर क्लास में 50 सीट स्वीकृत है, लेकिन यहां क्लास वन को छोडक़र बाकी क्लास में विद्यार्थियों की काफी कमी है। ग्राम पंचायत छेरकापुर में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों की भी कमी है और शिक्षकों की भी। ग्राम पंचायत छेरकापुर में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों की भी कमी है और शिक्षकों की भी।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक भी बच्चे का एडमिशन नहीं
अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बेहद ही चिंताजनक स्थिति है। यहां कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक किसी भी कक्षा में एक भी बच्चे ने एडमिशन नहीं लिया है, जबकि पहली से 8वीं तक की भी स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। मात्र कक्षा पहली में पूरी सीट्स भरी हुई हैं, जिसमें 50 बच्चों की भर्ती हुई है। क्लास वन में 25 लड़कियां और 25 लडक़े हैं, जबकि कक्षा 2 में 14, कक्षा तीसरी में 14, कक्षा चौथी में 7, कक्षा पांचवीं में 6, कक्षा छठवीं में 5, कक्षा सातवीं में 2, कक्षा आठवीं में 7 बच्चों ने एडमिशन लिया है, जबकि कक्षा नवमी से लेकर बारहवीं तक एक भी बच्चे ने एडमिशन नहीं लिया है। इंग्लिश मीडियम स्कूल में कुल 61 लडक़े, 44 लड़कियों सहित 105 बच्चों ने एडमिशन लिया है।
अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहली से 12वीं तक की हर कक्षा में 50 सीट स्वीकृत हैं, लेकिन यहां क्लास वन को छोडक़र बाकी क्लास में विद्यार्थियों की काफी कमी है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहली से 12वीं तक की हर कक्षा में 50 सीट स्वीकृत हैं, लेकिन यहां क्लास वन को छोडक़र बाकी क्लास में विद्यार्थियों की काफी कमी है। आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक कुल विद्यार्थी 398 हैं, जिसमें 6वीं में 69, कक्षा सातवीं में 45, कक्षा 8वीं में 61, कक्षा नौवीं में 88, कक्षा 10वीं में 55, कक्षा 11वीं में साइंस में 15, कॉमर्स में 7, आर्ट्स में 15, कक्षा 12वीं में साइंस में 13, कॉमर्स में 13, आर्ट्स में 17 इस तरह लडक़े 176 और लड़कियां 222 कुल 398 स्टूडेंट्स हैं।
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए कुल 24 पद स्वीकृत हैं, लेकिन सिर्फ 12 पदस्थ और 12 रिक्त हैं, जिसमें प्राचार्य का पद भी खाली है। इसमें व्याख्याता के 10 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 5 रिक्त हैं। गणित में 4 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 02 रिक्त हैं। सहायक शिक्षक के दो पद स्वीकृत हैं और दोनों ही खाली हैं।
व्यापमं शिक्षक का एक पद स्वीकृत है, वो भी रिक्त है। सहायक शिक्षक के 5 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 3 रिक्त हैं। कंप्यूटर शिक्षक का 1 पद स्वीकृत है, वो भी रिक्त है। ग्रंथ पाल का एक पद स्वीकृत है, वो भी रिक्त है। इस तरह 24 पद स्वीकृत है, जिसमें 12 खाली हैं। नया स्कूल होने से विद्यार्थियों की कमी है।


