बलौदा बाजार

फसल चक्रण के साथ जल संरक्षण भी है जरूरी-डॉ. प्रदीप ऊर्जा-जल संरक्षण पर कार्यशाला
05-Dec-2022 2:40 PM
फसल चक्रण के साथ जल संरक्षण भी है जरूरी-डॉ. प्रदीप ऊर्जा-जल संरक्षण पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 दिसम्बर।
राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर  कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा जिला बलौदाबाजार में एक दिवसीय किसानों को जागरूक करने के संबंध में  कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कश्यप ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए किसानों को फसल चक्रण एवं ग्रीष्म काल में धान के बदले अन्य फसल लेने पर जोर दिया। 
इसी प्रकार बी.के राठौर ने कृषि में जल की कम खपत, विकट परिस्थितियों  में फसल खराब होने पर फसल की बीमा कराने, स्प्रीकलर द्वारा कृषि कार्य किये जाने संबंधी विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। 
इसके बाद पी.के.जैन अधीक्षण अभियंता क्रेडा रायपुर द्वारा ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के साथ-साथ सौर ऊर्जा चलित उपकरणों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। 
 कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.के वर्मा द्वारा कृषि कार्य में  उपयोग आने वाले उपकरणों संबंधी जानकारी देते हुए उपकरणों पर विभागीय अनुदान एवं कृषि संबंधी मौसमी जानकारी के एप्प के उपयोग की जानकारी भी दी गई। 
 जे.एन. बैगा. कार्यपालन अभियंता क्रेडा रायपुर द्वारा ने विभागीय योजनाओं एवं प्राकृतिक संशाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक किया। 
कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कश्यप द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में कम पानी में अधिक फसल देने वाले किस्मों को प्रदर्शन का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता गणेश प्रसाद साहू द्वारा फसल  में  धान एवं दाल-दलहन का चक्रण करने एवं वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया। 
 कार्यशाला  में कृषि विज्ञान केन्द्र के विद्यार्थियों सहित जिले के 110 से अधिक किसान उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट