बलौदा बाजार

शिवनाथ एनीकट के जल का उपयोग नियमों के अनुरूप करने की मांग
24-Feb-2026 8:38 PM
शिवनाथ एनीकट के जल का उपयोग नियमों के अनुरूप करने की मांग

ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 24 फरवरी। मर्राकोना के सरपंच कुबेर यदु, उपसरपंच इंदरमन साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सिमगा एवं कुलीपोता के सरपंच सहित मर्राकोना, दोरेंगा व कुलीपोता के ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे।

मुलाकात के दौरान ग्राम प्रतिनिधियों ने शिवनाथ नदी के एनीकट में संचित जल में विद्युत पम्प लगाकर की जा रही अवैध सिंचाई को तत्काल बंद कराने की मांग रखी। उन्होंने कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग बेमेतरा द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में भी जिला अध्यक्ष को अवगत कराया तथा बताया कि इस अवैध सिंचाई से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों ने मांग की कि एनीकट के जल का उपयोग नियमों के अनुरूप हो तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाए, जिससे सभी किसानों को समान रूप से जल उपलब्ध हो सके।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी तथा समस्या के त्वरित निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी बात रखी।


अन्य पोस्ट