बलौदा बाजार

सतनाम सद्भाव पदयात्रा का स्वागत
23-Feb-2026 7:26 PM
सतनाम सद्भाव पदयात्रा का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 23 फरवरी। कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक व सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकाली जा रही सतनाम सद्भाव पदयात्रा का ग्राम कोलिहा में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विजय साहू, विहिप प्रखंड अध्यक्ष दुलेश साहू और प्रखंड संयोजक विनय धीवर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार, यह पदयात्रा रायपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए गिरौदपुरी धाम की ओर जा रही है।

गुरु खुशवंत साहेब ने चर्चा के दौरान कहा कि यह पदयात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाज के कल्याण और जागरूकता के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत पलारी स्थित सतनाम भवन से हुई। इसके बाद यात्रा अमेरा, कंजी और डोटोपार लाहौद होते हुए आगे बढ़ी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह यात्रा ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गुरु खुशवंत साहेब को अंगवस्त्र और श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, विनय गुप्ता, रवि यादव, आयुष बरनवाल, केशव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आयोजकों के अनुसार, ग्राम संडी और घोटिया में भी पदयात्रा का स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट