ताजा खबर

निजी स्कूलों की निगरानी के लिए 33 जिलों में समिति
20-May-2026 9:48 PM
निजी स्कूलों की निगरानी के लिए 33 जिलों में समिति

कलेक्टर, डीईओ और एसी जीएसटी भी होंगे 

रायपुर, 20 मई। आरटीई प्रतिपूर्ति राशि को लेकर हालिया विरोध के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों पर निगरानी के लिए सभी 33 जिलों में निगरानी समिति बनाई है। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति में डीईओ और सहायक आयुक्त (एसी) जीएसटी सदस्य होंगे। लगातार आ रही शिकायतों पर शासन ने यह फैसला लिया है। समिति फीस से लेकर पुस्तक कापी यूनीफार्म को लेकर स्कूलों की व्यवस्था आदि पर भी नजर रखेगी।‌


अन्य पोस्ट