ताजा खबर
12 वीं पेपर लीक में बोरतरा के दो और युवक गिरफ्तार
20-May-2026 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 मई। कक्षा 12वीं का हिन्दी पेपर लीक करने वाले दो और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों भी वेणु जंघेल की तरह बोरतरा साजा निवासी हैं।उन पर धारा- छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 (अनुचित साधनों का निवारण) की धारा 4,5,10 एवं धारा 112, 316 भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया है।
14 मार्च को पेपर लीक होने के बाद सिटी कोतवाली, रायपुर ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल शुरू की। विवेचना के दौरान हिन्दी प्रश्नपत्र के हस्तलिखित प्रति को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित किया गया था. उसके अनुसार प्रदेश के विभिन्न शहर/ग्राम जाकर छात्रों/ व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिससे यह स्थापित हुआ, कि अभियुक्त वेणु कुमार जंघेल ने 12वीं के एक छात्र को व्हाट्सएप के माध्यम से हस्तलिखित हिन्दी पेपर दिया गया था एवं इसके एवज में अभियुक्त वेणु कुमार जंघेल 03 हजार रूपये आनलाईन लिया । इसकी पुष्टि अभियुक्त वेणु जंघेल के बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करने से भी हुई है। अभियुक्त वेणु जंघेल के संस्वीकृति कथन के आधार पर पेपर के उजागर होने के पीछे के अन्य लोगों में विकास सेन ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा एवं हायर सेकंडरी स्कूल, ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा छ0ग0 के पी.टी.आई. जवाहर लाल कुर्रे को थाना तलब कर पूछताछ किया गया। जिसमें यह तथ्य सामने आया की वेणु जंघेल एवं विकास सेन को जवाहर कुर्रे द्वारा 12वी की हिन्दी का हस्तलिखित प्रश्नपत्र दिया गया था। इसे जवाहर लाल कुर्रे ने भी स्वीकार किया है, जवाहर कुर्रे को प्रश्नपत्र कहां से मिला था, इस अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
अब तक गिरफ्तार आरोपी-
1. वेणु कुमार जंघेल 19 हाई स्कूल के पास ग्राम बोरतरा, साजा बेमेतरा हाल लक्ष्मी चौक, गोकुल नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
2. जवाहर लाल कुर्रे पिता 40 ग्राम बीजा, ब्लॉक साजा बेमेतरा
3. विकास सेन 22 ग्राम बोरतरा, ब्लॉक साजा जिला बेमेतरा
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


