ताजा खबर
जल संकट, बढ़ते जन विरोध के बीच मेयर की बैठक
22-Apr-2026 10:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अफसरों से कहा-जलप्रदाय में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी
रायपुर, 22 अप्रैल। राजधानी में जल संकट को लेकर बढ़ते जन विरोध प्रदर्शन के बीच महापौर मीनल चौबे ने जल विभाग एवं जलबोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली ।
पिछले सप्ताह भर में मोवा पंडरी से लेकर चंगोराभाठा तक लोगों ने भारी विरोध किया है।
महापौर मीनल चौबे ने बैठक में साफ कहा कि राजधानी शहर में नागरिको को गर्मी में पेयजल प्रदाय व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी एवं लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय कर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
महापौर ने अधिकारियों को शहर में तालाबो एवं जलस्त्रोतो के समीप हाईडेन बनाकर व्यवस्था शीघ्र देने निर्देश दिये। ताकि हाईडेन से नागरिको को वार्डो में गर्मी में जलआपूर्ति व्यवस्था सुगम बनायी जा सके।
महापौर मीनल चौबे ने नागरिको से पेयजल का पूर्ण सदूपयोग करने एवं उसका अपव्यय ना करने की अपील की। महापौर ने अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड में उतरकर वार्डो में टंकी के क्षेत्रों में जल समस्या की जानकारी लेकर स्पाट देखकर उसका त्वरित निदान कर नागरिको को सुगम जलआपूर्ति व्यवस्थित रूप से प्रशासनिक तौर पर करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने गर्मी में पेयजल संबंधी जनशिकायतो का निराकरण प्राथमिकता से त्वरित तरीके से संबंधित जोनो के जलविभाग की टीम के साथ मिलकर करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जलबोर्ड एवं जलविभाग अधिकारियों को दिये।
महापौर मीनल चौबे द्वारा ली गई आवश्यक समीक्षा बैठक में मुख्यअभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर नीतिश झा, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू की उपस्थिति रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


