ताजा खबर

इंदौर प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रदेश पदाधिकारी
22-Apr-2026 9:17 PM
इंदौर प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए प्रदेश पदाधिकारी

रायपुर, 22 अप्रैल। दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत बुधवार को इन्दौर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान  राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने अपने प्रबोधन में भाजपा की रीति-नीत, वैचारिक अधिष्ठान व राजनीतिक यात्रा पर मार्गदर्शन किया।

इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सांसद द्वय रूपकुमारी चौधरी व लक्ष्मी वर्मा, रामजी भारती,  प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, श्रीमती रंजना साहू, जी. वेंकटेश्वर, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव, प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, शताब्दी पांडेय, टेकेश्वर जैन, डॉ किरण बघेल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू,बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट