ताजा खबर

ईरान युद्ध की वजह से भारत में डाइट कोक की हुई किल्लत
23-Apr-2026 9:57 AM
ईरान युद्ध की वजह से भारत में डाइट कोक की हुई किल्लत

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते भारत में डाइट कोक की किल्लत हो गई है. भारत में ज्यादातर सॉफ्ट ड्रिंक प्लास्टिक की बोतलों और एल्यूमीनियम के कैनों में बेची जाती हैं. हालांकि, डाइट कोक सिर्फ एल्यूमीनियम कैनों में ही मिलती है और युद्ध के चलते खाड़ी देशों से एल्यूमीनियम की आपूर्ति में देरी हो रही है, जिससे कैनों की कमी हो गई है. यानी अब डाइट कोक को भरकर बेचने के लिए पर्याप्त कैन उपलब्ध नहीं हैं. 

कोका-कोला के दो वितरकों ने बुधवार, 22 अप्रैल को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि कंपनी ने उन्हें जानकारी दी है कि युद्ध के चलते कैनों की कमी हुई है. इसलिए वह आपूर्ति को सीमित कर रही है या कुछ ऑर्डरों को पूरा नहीं कर रही है. कोका-कोला ने इस मामले पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

उद्योग जगत के एक अधिकारी ने बताया कि आयातित कैनों की कुछ खेपों में देरी होने के कारण डाइट कोक की कमी हुई है. इसके अलावा कच्चा माल महंगा होने की वजह से भारत में प्लास्टिक बोतलें और एल्यूमीनियम कैन बनाना महंगा भी हो गया है. इसके चलते कई कंपनियों ने बोतलबंद पानी की कीमतें भी बढ़ा दी हैं.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट