ताजा खबर
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर हैं. बुधवार, 22 अप्रैल को उन्होंने राजधानी बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से मुलाकात की. राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, “हमने रक्षा सहयोग को गहरा करने और उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटने सहित कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.” इस दौरान डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए.
राजनाथ सिंह ने बर्लिन में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की. उन्होंने लिखा, भारतीय प्रवासी भारत और जर्मनी के बीच एक पुल का काम करते हैं और हाल के वर्षों में यह एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरे हैं. राजनाथ सिंह ने लिखा कि उन्होंने अपने संबोधन में भारत की तेज आर्थिक वृद्धि और तकनीकी प्रगति को रेखांकित किया. उन्होंने भारतीय प्रवासियों को इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, स्पेस और डिजिटल इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी. (dw.com/hi)


