ताजा खबर
एक बार सड़क बनने के बाद दोबारा वहीं पर सड़क बनाने के प्रस्ताव पर जेसी, अभियंता जिम्मेदार होंगे-सोनी
रायपुर, 22 अप्रैल। दक्षिण विधानसभा के सदर बाजार वार्ड में नई सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि के लगभग 35 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड शामिल हुए। शहीद राजीव पाण्डेय पार्ड अंतर्गत संजय नगर टिकरापारा में बढे हनुमान जी मंदिर के समीप अधोसंरचना मद से सीसी रोड नाली, पुलिया एवं अन्य विविध नये विकास कार्यों का लगभग 90 लाख की लागत से श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ किया।
सोनी ने कहा कि एक बार सड़क बनने के बाद उसमें पाईप लाईन डालने के नाम पर उसे खोदा ना जाये यह निगम अधिकारी सुनिश्चित कर लें। यदि नई सड़क बनने के बाद वहीं पर फिर से नई सडक का प्रस्ताव आता है तो संबंधित जोन कमिश्नर एवं अभियंता सीधे जिम्मेदार रहेंगे। रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि सभी नये विकास कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता से करवाये जाये। उन्होने नागरिको से गर्मी में पानी बचाने एवं वार्ड को स्वच्छ रखने सहभागी बनने अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक वार्ड में नल से पानी बहते देखे तो वें स्वयं टोटी उसने लगाने का कार्य करवाकर पेयजल की बचत गर्मी में करें। उन्होने कहा कि सदर बाजार वार्ड के वे रहवासी रहे है वहां के पार्षद व जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा के साथ वे वार्ड में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे एवं उनका हल करवायेंगे।


