ताजा खबर
अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत
19-Apr-2026 10:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
श्रेवेपोर्ट (अमेरिका), 19 अप्रैल। अमेरिका के लुइसियाना में रविवार को ‘‘घरेलू झगड़े’’ में गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पीड़ितों की उम्र एक से चौदह वर्ष के बीच है। श्रेवेपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ के अनुसार, गोलीबारी की घटना रविवार सुबह लगभग छह बजे हुई। उन्होंने बताया कि कुल 10 लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वे तीन स्थानों पर हुई इन घटनाओं के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं। स्मिथ ने कहा कि संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने पीछा कर मार गिराया।
(एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


