ताजा खबर
हावड़ा मुंबई मेल की पेंट्री कार में कॉकरोच मिले
19-Apr-2026 8:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेटिकिट यात्रियों, वेंडरों से 49 हजार जुर्माना वसूला
रायपुर, 19 अप्रैल। रेल्वे वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों के पैंट्रीकार की जांच की गई जिसमें 12810 हावड़ा मुंबई मेल में पेस्ट कंट्रोल करने के बाद भी कॉकरोच पाए गए।
इस अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों, अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्यवाही के दौरान रेल अधिनियम 144 के तहत 08, 145 B के तहत 03, 145 और 147 क तहत 04 एवम 147 के तहत 01 ऐसे कुल 16 लोगों पर कार्यवाही किया गया।
इसी कड़ी में 59 बिना टिकट एवं 15 अनियमित टिकिट तथा 02 बिना बुक किये सामान वाले यात्रियों से कुल जुर्माना 49100/- वसूल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



