अंतरराष्ट्रीय
सूत्रों ने सीबीएस को बताया, ख़ामेनेई बेटे को सुप्रीम लीडर बनाने को लेकर 'आश्वस्त नहीं थे'
16-Mar-2026 9:31 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसियों के अनुसार, ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई अपने बेटे मोजतबा ख़ामेनेई के सत्ता संभालने को लेकर आश्वस्त नहीं थे.
बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ को सूत्रों ने जानकारी दी, "ख़ामेनेई अपने बेटे के सत्ता में आने को लेकर इसलिए चिंतित थे, क्योंकि उन्हें बहुत समझदार नहीं माना जाता था और उन्हें नेता बनने के लिए योग्य नहीं समझा जाता था."
ख़ुफ़िया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिता को पता था कि बेटे की निजी ज़िंदगी में कुछ समस्याएं थीं.
मोजतबा ख़ामेनेई को 8 मार्च को सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. लेकिन रविवार को ईरान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि नए सुप्रीम लीडर 'पूरी तरह स्वस्थ' हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


