ताजा खबर
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफ़ा
05-Mar-2026 8:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
बीबीसी संवाददाता शुभज्योति घोष से सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. उनके मुताबिक़ सीवी आनंद बोस अभी दिल्ली में हैं.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने राज्यपाल के ओएसडी (ऑफ़िसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के हवाले से बताया है कि सीवी आनंद बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ बोस ने इस्तीफ़ा देने के बाद कहा, "मैंने राज्यपाल के ऑफ़िस में पर्याप्त समय बिताया है."
पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. हालांकि, मतदान की तारीख़ों का एलान होना अभी बाकी है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


