ताजा खबर

जिला पंचायत चुनाव, लखमा के गढ़ सुकमा में कांग्रेस का कब्जा
20-Mar-2025 2:28 PM
जिला पंचायत चुनाव, लखमा के गढ़ सुकमा में कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
सुकमा/ रायपुर,20 मार्च।
जिला पंचायतों में कांग्रेस का खाता खुल गया है। सुकमा प्रदेश की अकेली जिला पंचायत है जहां कांग्रेस का कब्जा हुआ। यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित मंगम्मा सोयम काबिज हुई हैं।
 सुकमा कलेक्टरोरेट में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित महेश कुंजाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। खास बात यह है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा यहां के विधायक हैं और वो जेल में हैं।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गैर मौजूदगी में उनके पुत्र हरीश लखमा ने चुनाव की कमान संभाली थी। प्रदेश में 33 में से 31 जिलों में भाजपा का कब्जा हुआ है। रायपुर में चुनाव चल रहा है।


अन्य पोस्ट