ताजा खबर
दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई चल रही थी.
इस दौरान कॉन्फ़्रेंसिंग में मौजूद एक प्रतिभागी ने पोर्नोग्राफ़िक कंटेंट और परेशान करने वाला म्यूज़िक चला दिया, जिसके बाद सुनवाई को बीच में ही रोक दिया गया.
बार एंड बेंच के मुताबिक, कुछ देर बाद चीफ़ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की अदालत में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए फिर से सुनवाई शुरू हुई और एक बार फिर अश्लील सामग्री चला दी गई.
इसके बाद सुनवाई को रोक दिया गया.
दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा है कि उन्होंने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया है कि वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की कार्यवाही के दौरान अश्लील सामग्री चलाए जाने की घटनाओं के बाद उचित कार्रवाई की जाए.
चीफ़ जस्टिस उपाध्याय ने आगे कहा कि कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करना प्रतिबंधित है, और जिन लोगों ने इस घटना को रिकॉर्ड किया या प्रसारित किया, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी. (bbc.com/hindi/)


