ताजा खबर
रायपुर, 29 अप्रैल। शादियों का सीजन जारी होने के बाद भी कारोबारी सप्ताह के पहले तीन दिन में सोने की कीमत में 4400 प्रति तोला एवं चांदी 10200 रूपए प्रति किलोग्राम की कमी आई। सोना बीते शुक्रवार को एक लाख 56700 प्रति 10 ग्राम था एवं चांदी 25 1 500 रुपए प्रति किलोग्राम जो आज घटकर सोना 152300 हुआ। वहीं चांदी 241300 हो गई ।
सोने और चांदी के भाव में कमी आज रात अमेरिकी फेडरल बैंक की बैठक होनी है । पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह दो बार ब्याज दर घटाएंगे किंतु ईरान युद्ध के कारण बदली परिस्थिति इसमें परिवर्तन होने की संभावना कम लग रही है और आज के बाद फिर से व्यापार फेडरल बैंक के निर्णय अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई चाल आने की संभावना है इसके चलते स्टॉकिस्ट एवं निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं । आज
सोना 152300 चांदी 241300 रूपए रही।
22 कैरेट 140100
20 कैरेट 127900


