ताजा खबर
एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से फ़ोन पर क्या बात की?
30-Apr-2026 8:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि बुधवार की शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची से फ़ोन पर बात हुई.
उन्होंने लिखा कि, “आज शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची का फ़ोन आया, उनसे मौजूदा स्थिति के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई. हमने लगातार संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.”
वहीं भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दोनों पक्षों ने युद्धविराम से जुड़े ताज़ा घटनाक्रम, द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और अपने विचार साझा किए.(bbc.com/hindi/)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


