ताजा खबर

अंजू का नौसेना में चयन
20-Mar-2025 1:52 PM
अंजू का नौसेना में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 20 मार्च।
सरायपाली क्षेत्र के पतेरापाली निवासी अंजू प्रधान ने नौसेना में चयनित होकर न केवल वार्ड बल्कि शहर सहित पूरे अंचल का नाम रोशन किया है। नौसेना में चयनित होने पर समस्त वार्डवासियों ने अंजू का स्वागत किया। पतेरापाली निवासी नरेश प्रधान व अनीता प्रधान की पुत्री अंजू प्रधान ने केवल 20 वर्ष की अल्पायु में ही यह गौरवान्वित करने वाला कार्य कर दिखाया है। 

अंजू ने बताया कि सरायपाली के एक निजी विद्यालय से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने के पश्चात 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई उन्होंने प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर से की थी। इसके पश्चात शासकीय नागार्जुन महाविद्यालय साइंस कॉलेज रायपुर में बीएससी गणित की पढ़ाई कर रही थी। बीते लगभग दो वर्षों से वह नेवी की भी तैयारी कर रही थी। रायपुर में नेवी के लिए निविदा निकला था, जिसकी परीक्षा में गणित विषय वालों को ही सम्मिलित होना था। 

कक्षा 12वीं के आधार पर होने वाले इसके एंट्रेंस एग्जाम की वह तैयारी कर रही थी। अंतत: उन्होंने रायपुर में कंप्यूटर से यह परीक्षा दी। जिसका फिजिकल टेस्ट विशाखापट्टनम में हुआ था।
 

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news