ताजा खबर

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने खु़द पर हमला होने का दावा किया
31-May-2026 12:21 PM
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने खु़द पर हमला होने का दावा किया

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि रविवार को उन पर हमला हुआ और उनके सिर पर चोट आई है.

घटना उस समय हुई जब वह हुगली ज़िले के चंडीतला थाने में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन सौंपने जा रहे थे.

समाचार एजेंसी आईएएनएस की ओर से जारी किए गए वीडियो में नज़र आ रहा है कि कल्याण बनर्जी अपने सिर को पकड़े हुए हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं.

कथित हमले के बाद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली-ग़लौज और हमला किया.

बाद में सिर पर कपड़ा लगाए दिख रहे कल्याण बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अकेले आ रहा था, मेरे साथ कोई नहीं था. बीजेपी के लोगों ने गाली-ग़लौज की और मेरे सिर पर ड्यूक बॉल से हमला किया. मेरे सिर से ख़ून बह रहा है. सांसदों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या ग़लत."

गौरतलब है कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को सोनारपुर इलाक़े में हमला हुआ था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट