ताजा खबर

सर्किट हाउस के किचन स्टोर रूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
31-May-2026 11:33 AM
सर्किट हाउस के किचन स्टोर रूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

गरियाबंद, 31 मई। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस परिसर स्थित किचन स्टोर रूम में रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आगजनी की इस घटना में स्टोर रूम में रखा फ्रिज, राशन सामग्री, कपड़े, प्लेट सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


अन्य पोस्ट