Today's Picture

प्रियंका की बेटी हुई बीस की...
24-Jun-2022 12:12 PM
प्रियंका की बेटी हुई बीस की...

एक आम हिन्दुस्तानी की बड़ी दिलचस्पी सोनिया गांधी और उनके परिवार में हमेशा ही रहती है। सोनिया के साथ-साथ राहुल और प्रियंका भी खबरों में रहते हैं। ऐसे में रॉबर्ट वाड्रा ने आज सुबह अपनी बेटी मिराया के 20 बरस के होने पर उसके साथ अपनी यह तस्वीर पोस्ट की है। रॉबर्ट और प्रियंका की बेटी की यह ताजा तस्वीर गांधी परिवार को चाहने वालों, और उसे नापसंद करने वालों, सभी की दिलचस्पी की होगी।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी